Singapore Trip: विदेश में मिला सम्मान, लेकिन अपने देशवासियों के बर्ताव ने तोड़ दिया दिल
सोशल मीडिया पर एक भारतीय महिला का अनुभव तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुलासा किया है कि सिंगापुर में कुछ भारतीय पुरुषों की हरकतों ने उसे बेहद असहज और भयभीत कर दिया।
सिंगापुर भारतीय महिला की वायरल पोस्ट
सिंगापुर की व्यवस्थित और शांत सड़कों के बीच एक भारतीय महिला को ऐसा अनुभव हुआ, जिसने उसकी पूरी यात्रा की खुशी पर पानी फेर दिया। अपनी आपबीती रेडिट पर साझा करते हुए महिला ने बताया कि कैसे वहां कुछ भारतीय पुरुषों के व्यव्हार ने उसे असहज ही नहीं, बल्कि डरा भी दिया। यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इस पर तरह – तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सिंगापुर ट्रिप पर भारतीय महिला का बिटर experience
Reddit पर शेयर की गई एक पोस्ट में भारतीय महिला ने अपने सिंगापुर ट्रिप का कड़वा अनुभव साझा किया है। महिला ने बताया कि वह अपनी तीन दोस्तो के साथ सिंगापुर घूमने गई थी। शुरुआत में सब कुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन जब वे एक बौद्ध मंदिर पहुंची, तो एक भारतीय युवक ( लगभग 25 वर्ष का) उनका पीछा करने लगा।
महिला के मुताबिक, वह युवक खुद को अकेला बता रहा था और उनसे कहने लगा कि वह उनके साथ घूमना चाहता है या फिर उनका गाइड बन सकता है। लड़कियों ने शालिनता से उसे मना कर दिया, लेकिन इसके बावजूद वह युवक लगातार उनका पीछा करता रहा, जिससे वे असहज महसूस करने लगीं।
महिला ने Reddit पर शेयर की आपबीती, सिंगापुर में पीछा करते नजर आए भारतीय युवक

Reddit पर साझा की गई अपनी पोस्ट में महिला ने विस्तार से बताया कि कैसे एक भारतीय युवक ने मंदिर दर्शन के दौरान उनका पीछा किया। मंदिर की ऊपरी मंजिल पर स्थित एक ‘विगन रेस्टोरेंट’ का ज़िक्र करते हुए उस युवक ने उन्हें वहां चलने के लिए कहा, यह बताते हुए कि वहां भिक्षु भोजन करते हैं।
महिला के अनुसार, जैसे-जैसे वे मंदिर की अलग-अलग मंजिलों पर जाती रहीं, वह युवक भी चुपचाप उनके पीछे-पीछे चलता रहा। स्थिति तब और अजीब हो गई जब उसी युवक को उन्होंने मंदिर के पास एक दुकान पर फिर से देखा। इस पर उन्होंने स्थिति को भांपते हुए MRT (सिंगापुर की मेट्रो) पकड़कर वहां से निकल जाना ही बेहतर समझा।
हालांकि, उनका यह अनुभव यहीं खत्म नहीं हुआ। अगले ही दिन, जब वे सिंगापुर की नाइटलाइफ़ का आनंद ले रही थीं, तब दो और भारतीय युवक उनके पास आ गए, जिससे असहजता का यह सिलसिला और भी बढ़ गया।
ना मतलब ना होता है” – सिंगापुर में भारतीय युवकों के अनुचित व्यवहार पर महिला की खरी बात
महिला ने अपनी Reddit पोस्ट में आगे बताया कि कैसे जब वे ड्रिंक्स ऑर्डर कर रही थीं, तब वही युवक उनके टोस्ट में जबरन शामिल होने की कोशिश करने लगे। जब उन्हें स्पष्ट रूप से मना किया गया, तब भी वे नहीं माने। इसके बाद डांस फ्लोर पर भी उन्होंने पीछा नहीं छोड़ा — तब तक नहीं, जब तक और लड़कियां उनके आस-पास नहीं आ गईं।
पोस्ट के अंत में महिला ने भावुक होते हुए लिखा, “दुख इस बात का नहीं कि हमें किसी अजनबी या विदेशी ने परेशान किया, बल्कि ये हमारे अपने देश के लोग थे जो ‘ना’ को मजाक समझते हैं। यह कोई फिल्मी रोमांस नहीं था, बल्कि डरावना अनुभव था। प्लीज, खुद को बदलिए।”

इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी समर्थन मिला। हजारों यूज़र्स ने इस मानसिकता की आलोचना की और ऐसे बर्ताव को शर्मनाक बताया। कई लोगों ने महिला को सलाह दी कि ऐसी स्थिति में सिंगापुर की कठोर कानून व्यवस्था का सहारा लेना चाहिए था, क्योंकि वहां इस तरह के मामलों को बेहद गंभीरता से लिया जाता है।