Wednesday, February 4, 2026

Rahul Gandhi : 21 साल बाद राहुल गांधी को हुई अपनी गलती का एहसास | जानिए क्या कहा कांग्रेस नेता ने

by pankaj Choudhary
Rahul Gandhi :

Rahul Gandhi : मेरी एक गलती रही…’ 21 साल से राजनीति में हैं राहुल गांधी, अब जाकर समझ आया कहां चूक गए थे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में एक बड़ा बयान देते हुए स्वीकार किया कि राजनीति में रहते हुए उन्होंने 21 साल तक कुछ अहम चीजों को नहीं समझा। उन्होंने कहा कि अब जाकर उन्हें एहसास हुआ है कि वह किस जगह गलती कर रहे थे और कहां उन्हें सुधार की जरूरत थी। उनके इस बयान को लेकर सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। राहुल गांधी का यह आत्ममंथन कांग्रेस के भविष्य और उनकी व्यक्तिगत राजनीति को नई दिशा दे सकता है।

Rahul Gandhi Says Not Conducting Caste Census During Congress Rule Was A  Mistake I Want To Rectify It - Amar Ujala Hindi News Live - Rahul Gandhi:राहुल  ने कहा- कांग्रेस शासन में
Rahul Gandhi : 21 साल बाद राहुल गांधी को हुई अपनी गलती का एहसास | जानिए क्या कहा कांग्रेस नेता ने 10

राहुल गांधी ने पहली बार माना कि OBC वर्ग को पर्याप्त सम्मान नहीं दे पाए. 21 साल की राजनीति में यह उनकी सबसे बड़ी भूल थी. कांग्रेस अब नया OBC रोडमैप पेश करने की बात कर रही है

Congress Fell Short Of Understanding Obc Issues Says Rahul Gandhi In  Bhagidari Nyay Sammelan 'Obc की रक्षा नहीं कर पाया, मेरी गलती है…',  'भागीदारी न्याय सम्मेलन' में राहुल गांधी का बड़ा ...
Rahul Gandhi : 21 साल बाद राहुल गांधी को हुई अपनी गलती का एहसास | जानिए क्या कहा कांग्रेस नेता ने 11

21 साल से राजनीति में हैं. देश की सबसे पुरानी पार्टी के वारिस हैं. कई बार प्रधानमंत्री बनने के लिए “स्वाभाविक विकल्प” बताकर पेश किए गए. लेकिन अब, 2024 की हार के बाद राहुल गांधी कह रहे हैं “मुझसे एक बड़ी गलती हुई. मैंने OBC वर्ग को वो सुरक्षा, वो सम्मान नहीं दिया जो मिलना चाहिए था.” कांग्रेस के ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ में उन्होंने खुले मंच से यह स्वीकारोक्ति की और यही वाक्य बन गया राजनीति की नई सुर्खी.

Rahul Gandhi News In Hindi,दिल्ली चुनाव प्रचार में 13 जनवरी को राहुल गांधी  की एंट्री, सीलमपुर विधानसभा में कर सकते हैं रैली - Congress Leader Rahul  Gandhi Entry In Delhi ...
Rahul Gandhi : 21 साल बाद राहुल गांधी को हुई अपनी गलती का एहसास | जानिए क्या कहा कांग्रेस नेता ने 12

राजनीति में जब कोई नेता अपनी कमजोरी खुद कबूल करता है तो या तो वो बदलने को तैयार होता है या फिर छवि सुधारने की कोशिश कर रहा होता है. राहुल गांधी किस श्रेणी में हैं ये वक्त बताएगा. लेकिन इस भाषण में उन्होंने सिर्फ गलती नहीं मानी, बल्कि पीएम मोदी को “ओवरहाइप्ड शो” और तेलंगाना मॉडल को “राजनीतिक भूकंप” बताकर अपना ओबीसी रोडमैप भी पेश कर दिया. अब देखना है कि राहुल की यह ‘माफीनामा’ राजनीति को दिशा देगा या सिर्फ ध्यान बटोरने का एक नया हथकंडा साबित होगा.

कांग्रेस की नहीं मेरी गलती है कि जाति जनगणना नहीं करा पाया'- राहुल

यह भी पढ़ें:
👉 Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.