New Rules : 1 अगस्त से लागू होंगे नए नियम, क्रेडिट कार्ड, UPI, LPG समेत होंगे 6 बदलाव, आपकी जेब होगी ढीली!
1 अगस्त 2025 से कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है जो आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर असर डाल सकते हैं। इनमें UPI ट्रांजेक्शन, क्रेडिट कार्ड भुगतान, गैस सिलेंडर की कीमत, बैंकिंग नियम और बीमा प्रीमियम से जुड़े छह बड़े बदलाव शामिल हैं। इन नियमों के लागू होने के बाद आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। इसलिए इन बदलावों की पूरी जानकारी समय रहते जानना जरूरी है।

1 अगस्त 2025 से कई बड़े नियम बदलने वाले हैं, जो आपकी जेब और रोजमर्रा के जीवन पर असर डाल सकते हैं. इनमें क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, रसोई गैस, सीएनजी, बैंक छुट्टियाँ और हवाई ईंधन की कीमतें शामिल हैं.
1 अगस्त 2025 से कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो आपकी जेब और रोजाना की जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं. इनमें क्रेडिट कार्ड, यूपीआई, रसोई गैस, सीएनजी, बैंक अवकाश और हवाई ईंधन की कीमतें शामिल हैं.
इन बदलावों को पहले से जान लेना जरूरी है, ताकि आप अपने बजट की प्लानिंग कर सकें और अगले महीने किसी भी आर्थिक परेशानी से बच सकें.
)
क्रेडिट कार्ड से जुड़े बदलाव
क्रेडिट कार्ड से जुड़े अहम बदलाव हो रहे है. अगर आप एसबीआई कार्ड यूज करते हैं, तो 11 अगस्त से कुछ को-ब्रांडेड कार्ड्स पर मुफ्त एयर एक्सीडेंट इंश्योरेंस खत्म हो जाएगा. अभी तक एसबीआई, यूको बैंक, सेंट्रल बैंक, पीएसबी, करूर वैश्य बैंक और इलाहाबाद बैंक के साथ मिलकर कुछ खास कार्ड्स पर 50 लाख से 1 करोड़ रुपये का इंश्योरेंस कवर देता था. अब यह सुविधा बंद हो रही है, जिससे कार्डहोल्डर्स को झटका लग सकता है.

गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव
रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव हो सकता है. हर महीने की तरह 1 अगस्त को तेल कंपनियां सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं. जुलाई में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम 60 रुपये कम हुए थे, लेकिन रसोई गैस की कीमत वही रही. अब उम्मीद है कि 1 अगस्त को रसोई गैस सस्ती हो सकती है, जो घरेलू बजट के लिए राहत होगी.
यूपीआई पेमेंट से जुड़े नियमों में बदलाव

यूपीआई से पेमेंट करने वालों के लिए नए नियम लागू होंगे. अगर आप पेटीएम, फोनपे या गूगल पे यूज करते हैं, तो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने कुछ सीमाएं लगाई हैं. अब आप एक दिन में सिर्फ 50 बार बैलेंस चेक कर पाएंगे और मोबाइल नंबर से जुड़े बैंक खातों को 25 बार देख सकेंगे.
ऑटोपे ट्रांजेक्शन, जैसे नेटफ्लिक्स या म्यूचुअल फंड की किश्तें, अब दिन में तीन समय स्लॉट में प्रोसेस होंगी. सुबह 10 बजे से पहले, दोपहर 1 से 5 बजे और रात 9:30 बजे के बाद. फेल ट्रांजेक्शन का स्टेटस दिन में सिर्फ 3 बार चेक कर सकेंगे, और हर चेक के बीच 90 सेकंड का अंतर होगा.
सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव
अप्रैल 2025 के बाद से इनके दाम नहीं बदले, जब मुंबई में सीएनजी 79.50 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 49 रुपये प्रति यूनिट थी. अब 1 अगस्त को कीमतों में बदलाव की उम्मीद है.
अगले महीने होंगी इतनी बैंक हॉलिडे
अगस्त में बैंक छुट्टियों की लिस्ट आ गई है. भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने त्योहारों और जरूरी तारीखों के आधार पर छुट्टियां तय करता है, जो अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकती हैं. अगस्त के महीने में 16 दिनों की बैंक हॉलिडे रहेगी.
एटीएफ की कीमतें
हवाई ईंधन यानी एटीएफ की कीमतें भी 1 अगस्त को बदल सकती हैं. इससे हवाई टिकटों के दाम प्रभावित हो सकते हैं. ये बदलाव आपके मंथली खर्च को बढ़ा सकते हैं, इसलिए पहले से प्लानिंग कर लें.
यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com
Dear Trump, अमेरिका में iPhone बनवाने से कीमत होगी 3 गुना, जानिए क्यों महंगा पड़ेगा ये फैसला