Ahan Pandey Saiyara Breaks : अजय-आमिर-सनी के बाद अहान पांडे ने शाहरुख खान को दी पटकनी, ‘सैयारा’ ने 12 साल पहले आई ब्लॉकबस्टर को भी छोड़ा पीछे
अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज़ के बाद तहलका मचा दिया है। अजय देवगन, आमिर खान और सनी देओल जैसे दिग्गजों की फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए इस फिल्म ने शाहरुख खान की 12 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘सैयारा’ को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो रही है।
मोहित सूरी की ‘सैयारा’ कादर्शकों पर ऐसा जादू चला कि दूसरे हफ्ते में भी फिल्म ने धमाकेदार कमाई कर डाली. 200 करोड़ क्लब में शामिल हेने के बाद भी फिल्म की धुआंधार रफ्तार जारी है. अब अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 12 साल पहले आई फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

सैयारा’ का खुमारा लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. हर किसी के जुबां पर फिल्म का गाना चढ़ा हुआ है. फिल्म देखकर सिनेमाघरों से निकलते हुए लोगों के चेहरों पर फिल्म का असर साफ-साफ देखा जा सकता है. मोहित सूरी की ‘सैयारा’ ने बॉक्स-ऑफिस पर धूम मचा रखी है. लगभग 21 करोड़ के कलेक्शन के साथ बॉक्स-ऑफिस पर शानदार शुरुआत करने वाली ‘सैयारा’ किसी भी डेब्यू करने वाले एक्टर्स के लिए सबसे बड़ी ओपनर रही है.

हिंदी सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनर रही सैयारा ने अपने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स-ऑफिस पर जमकर कमाई की. फिल्म ने दूसरे वीकेंड में बॉक्स-ऑफिस पर झमाझम नोट छापे. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सैयारा ने दूसरे रविवार को बॉक्स-ऑफिस पर 31.18 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. ये शुरुआती आंकड़ों की कमाई है. बाकी के आंकडे आने के बाद कमाई में थोड़ा-बहुत बदलाव हो सकता है.

सैयारा’ ने दूसरे वीकेंड में भी जमकर की कमाई
रिलीज के दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने कुल 75 करोड़ के आसपास का कलेक्शन दर्ज किया जिसके साथ मोहित सूरी की फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन 247.25 करोड़ रुपए है. फिल्म का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 370 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है जिसमें से 120 करोड़ रुपए फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कमाए हैं.
⚡️💥Saiyaara second Sunday early estimates; Ahaan Pandey, Aneet Padda-starrer scores mighty 75 crore net in the second weekend ⚡️💥https://t.co/gW0WB2mH1f#Saiyaara | #SaiyaaraMovie | #AhaanPandey | #AneetPadda | #MohitSuri | #YRF | #SaiyaaraBoxoffice | #Saiyaaraa
— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) July 27, 2025
अहान पांडे ने तोड़ा शाहरुख खान का रिकॉर्ड
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के क्लब में एंट्री करते ही सैयारा ने अजय देवगन की ‘रेड 2’, अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’, और आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. लेकिन अब अहान पांडे और अनी पड्डा की फिल्म ने किंग ऑफ रोमांस शाहरुख खान को भी पीछे छोड़ दिया है. इन नए नवेले एक्टर्स की फिल्म ने किंग खान की ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है.
चेन्नई एक्सप्रेस से आगे निकली सैयारा
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की साल 2013 में आई फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ब्लॉकबस्टर थी. रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने बॉक्स ऑफिस पर 227 करोड़ रुपए का कलेक्शन दर्ज किया था, लेकिन अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ने अब इस रिकॉर्ड को भी रौंद दिया है.
यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com