Madad Foundation मदद फाउंडेशन का तीसरा स्थापना दिवस समारोह
मदद फाउंडेशन ने अपने तीसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर कई प्रतिष्ठित मेहमानों की उपस्थिति रही और समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की गई। समारोह में स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। यह आयोजन संगठन की सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

मदद फाउंडेशन को रविवार की रसोई , सर्दी के सिपाही आदि सेवा आयोजनों के माध्यम से समाज के निराश्रित, गरीब, जरूरतमंद और संसाधन विहीन लोगों की सेवा करते हुए तीन गौरवशाली वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर स्थापना दिवस समारोह एवं समरसता संगोष्ठी : समाज में एकता और भाईचारे पर विचार-विमर्श का आयोजन हिंदुस्तानी एकेडमी, सिविल लाइंस, प्रयागराज (निकट हनुमान मंदिर) में किया गया। जिसमें प्रयागराज सहित आस पास के जिलों में सेवा कर रहे समाज सेवियों को उनके मेहनत , लगन और बेहिसाब सेवा भावनाओं हेतु मदद भूषण सम्मान 2025 सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम कि मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी ने सभी सदस्यों तथा नवयुको का हउआपा बढ़ाया तथा संस्था के संस्थापक श्री मंगला प्रसाद पाण्डेय जी एवं उनकी पत्नी श्रीमती अमृता तिवारी जी ने समस्त अतिथि जनों का अभिनंदन कर इस सेवा यात्रा में अपार प्रेम प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त किया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस, वरिष्ठ आईपीएस श्री पंकज कुमार जी, श्रृंगवेरपुर धाम के पीठाधीश्वर शांडिल जी महाराज, डिप्टी एसपी श्री सुनील दत्त दूबे जी, डिविजनल ऑफीसर सिविल डिफेंस श्री रौनक गुप्ता जी, तथा श्री मंगला प्रसाद तिवारी जी के परम् पूज्य पिता एवं पूर्व प्रवक्ता पं. नागरिक इंटर कॉलेज, जंघई श्री कैलाश नाथ तिवारी जी ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाया।
Supreme Court CJI कोई पोस्ट ऑफिस नहीं: कपिल सिब्बल की दलील पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख