Ankit का टूटा मन नोएडा में पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Ankit नोएडा से एक बेहद भावुक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां सेक्टर-45 में रहने वाले एक युवक अंकित ने आत्महत्या कर ली। वजह बनी उसकी पत्नी की बेवफाई, जिसने चार महीने पहले ही उससे शादी की थी।
अंकित कांवड़ यात्रा पर गया हुआ था, जहां से लौटते वक्त उसे अपनी पत्नी के किसी और युवक के साथ रिश्ते की जानकारी मिली। इस बात ने उसे अंदर तक तोड़ दिया। भावनात्मक तौर पर पूरी तरह टूट चुके अंकित ने घर लौटने के बाद एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी कहानी सुनाई और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो चौकी में सुनवाई न होने की बात कही
अंकित ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह रोते हुए अपनी पीड़ा बयां करता नजर आ रहा है। उसने बताया कि वह कई बार पुलिस चौकी गया, लेकिन वहां किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।
permalink=”https://www.instagram.com/reel/DM41cR_sZ-t/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading” data-instgrm-version=”14″ style=” background:#FFF; border:0; border-radius:3px; box-shadow:0 0 1px 0 rgba(0,0,0,0.5),0 1px 10px 0 rgba(0,0,0,0.15); margin: 1px; max-width:540px; min-width:326px; padding:0; width:99.375%; width:-webkit-calc(100% – 2px); width:calc(100% – 2px);”>वीडियो में अंकित कह रहा है कि उसने बार-बार थाने के चक्कर लगाए, पत्नी को बुलाने की गुहार लगाई, लेकिन न तो कोई कार्रवाई हुई और न ही पत्नी या उस युवक को बुलाया गया। यही वजह रही कि उसने खुदकुशी जैसा कदम उठा लिया।
चार महीने पहले हुई थी शादी फिर ऐसे टूटा रिश्ता
जानकारी के मुताबिक, अंकित की शादी महज चार महीने पहले ही हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था। लेकिन कांवड़ यात्रा के दौरान अंकित को अपनी पत्नी की बेवफाई के बारे में पता चला। यह जानकर वह बुरी तरह टूट गया और उसने यात्रा बीच में ही छोड़ दी।
घर लौटने के बाद वह मानसिक रूप से इतने कमजोर हो गया कि मौत को ही आखिरी रास्ता समझ बैठा। उसने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप परिजनों का सड़कों पर प्रदर्शन
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अंकित के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अगर समय रहते पुलिस अंकित की बात सुन लेती, तो शायद आज वह जिंदा होता।
परिजन सेक्टर-45 में सड़कों पर उतर आए और उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका साफ कहना है कि जब अंकित मदद के लिए दर-दर भटक रहा था, तब किसी ने उसे गंभीरता से नहीं लिया।
अब उम्मीद है न्याय की, प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग
अंकित की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं – क्या एक आम इंसान की फरियाद यूं ही अनसुनी कर दी जाएगी? क्या प्यार और शादी जैसे रिश्तों में धोखा इस कदर मौत का कारण बन सकता है?
अब परिजनों को प्रशासन से उम्मीद है कि इस दर्दनाक घटना की निष्पक्ष जांच होगी। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी और अंकित जैसे और कोई व्यक्ति सिर्फ इस वजह से अपनी जान नहीं देगा कि उसे कहीं से भी न्याय नहीं मिला
यह भी पढ़ें:
Pahalgam हमले के बाद बड़ी कार्रवाई 6 मुठभेड़ों में 21 आतंकी ढेर सुरक्षाबलों का निर्णायक जवाब