Ahmedabad में छात्र की हत्या इंस्टा चैट में आरोपी का कबूलनामा मार नहीं डालना था
Ahmedabad गुजरात के अहमदाबाद शहर में मंगलवार को हुई वारदात ने हर किसी को हिला दिया है। क्लास 10 के छात्र नयन संतानी की चाकू से हत्या कर दी गई और आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसी स्कूल का 8वीं कक्षा का छात्र निकला। अब पुलिस जांच में आरोपी और उसके दोस्त की इंस्टाग्राम चैट सामने आई है, जिसने इस मामले को और गंभीर बना दिया है।
चैट में कबूला जुर्म बोला तो बोल दे मैंने ही मारा
पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम चैट की शुरुआत आरोपी के दोस्त ने की। उसने पूछा – भाई, तूने आज कुछ किया क्या?” जिस पर आरोपी ने साफ-साफ कहा – हां। जब दोस्त ने सवाल किया कि “चाकू तूने मारा था? तो आरोपी ने जवाब दिया –हां तो।
बाद में उसने लापरवाही भरे अंदाज में लिखा छोड़ ना, जो हो गया सो हो गया।
दोस्त ने उसे समझाते हुए कहा मार सकता था, मारना नहीं डालना था। लेकिन आरोपी अपने किए पर गंभीरता नहीं दिखा पाया।

कैसे हुई थी वारदात?
वारदात स्कूल के बाहर मनीषा सोसाइटी गेट के पास हुई। 10वीं कक्षा का छात्र नयन बाहर आया ही था कि 8वीं के छात्र ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया। झगड़े के दौरान आरोपी ने अचानक छुरी निकाली और नयन पर हमला कर दिया।
घायल नयन डर के मारे स्कूल के अंदर की ओर भागा। सीसीटीवी फुटेज में वह हाथ से अपना जख्म दबाते हुए नजर आया। तुरंत उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
सुरक्षा गार्ड की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी
वारदात के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्कूल के सुरक्षा गार्ड ने उसे देख लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को जुवेनाइल एक्ट के तहत हिरासत में ले लिया है।
शहर में गुस्सा, सुरक्षा की उठी मांग
इस दर्दनाक घटना के बाद अहमदाबाद में जगह-जगह छात्रों और अभिभावकों ने स्कूल सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। लोग मांग कर रहे हैं कि बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com
UPI Charges 2025: क्या UPI से पेमेंट पर लगेगा चार्ज? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट