Wednesday, February 4, 2026

nasik में आवारा कुत्ते ने तेंदुए पर हमला कर 300 मीटर घसीटा लोग हुए हैरान

by Sujal
nasik में एक आवारा कुत्ते ने तेंदुए पर पलटवार कर उसे घायल कर दिया और 300 मीटर तक घसीटा। यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। पढ़ें पूरी खबर।

nasik में कुत्ते और तेंदुए की भिड़ंत

nasik महाराष्ट्र के नासिक में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आवारा कुत्ते ने भटके हुए तेंदुए पर हमला कर दिया। हैरानी की बात ये रही कि कुत्ते ने न सिर्फ तेंदुए को घायल किया, बल्कि उसे 300 मीटर तक घसीट ले गया। इस घटना ने स्थानीय लोगों को दंग कर दिया।

कुत्ते ने अचानक किया हमला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना करीब एक हफ्ते पुरानी है। तेंदुआ जब अचानक इलाके में आया, तो वहां मौजूद कुत्ते ने आक्रामक पलटवार कर दिया। उसने तेंदुए को दबोच लिया और पकड़कर काफी दूर तक घसीट ले गया। हमले के बाद तेंदुआ अपना संतुलन नहीं बना सका और घायल हो गया। हालांकि, किसी तरह से तेंदुआ खुद को छुड़ाकर भाग निकला। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ।

घायल तेंदुआ खेतों में पहुंचा

Image 19
Nasik में आवारा कुत्ते ने तेंदुए पर हमला कर 300 मीटर घसीटा लोग हुए हैरान 7

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, घायल तेंदुआ पास के खेतों में चला गया। फिलहाल वन विभाग ने उसे पकड़ा है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन घटना ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है।

सुप्रीम कोर्ट में चल रही है आवारा कुत्तों पर सुनवाई

यह घटना ऐसे समय हुई है, जब देशभर में आवारा कुत्तों का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया था कि पकड़े गए आवारा कुत्तों को टीका लगाकर उसी इलाके में छोड़ा जाए, जहां से उन्हें पकड़ा गया था। साथ ही यह भी कहा गया कि उनकी फीडिंग केवल निर्धारित जगहों पर ही होगी और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

👉 यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Amit Shah का केजरीवाल पर जेल से सरकार चलाने पर क्यों लाना पड़ा नया बिल

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.