Wednesday, February 4, 2026

Noida Sector-87 रवि एन्क्लेव सोसाइटी की बदहाल स्थिति नालियां जाम सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

by Sujal
Noida Sector -87 स्थित रवि एन्क्लेव सोसाइटी की नालियां महीनों से जाम हैं। सफाई कर्मियों की लापरवाही से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे निवासियों को भारी परेशानी हो रही है।

Noida Sector-87 की रवि एन्क्लेव सोसाइटी में गंदगी का अंबार, नालियां महीनों से जाम

Noida Sector-87 स्थित रवि एन्क्लेव सोसाइटी के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सोसाइटी की नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई है जिसकी वजह से यहां रहने वाले लोगों का जीना दूभर हो गया है।

नालियों में कचरा सड़क पर बह रहा गंदा पानी

निवासियों ने बताया कि सफाई कर्मी नालियों से गंदगी निकालने के बजाय वहीं कूड़ा डालकर चले जाते हैं। इससे नालियां लगभग पूरी तरह जाम हो गई हैं। नतीजा यह है कि अब इमारतों का गंदा पानी सीधे सड़कों पर बह रहा है। जगह-जगह कीचड़ फैलने से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत

सोसाइटी की सड़कों पर बहते गंदे पानी और कीचड़ के कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को परेशानी हो रही है। वाहन चालकों को भी बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि सड़कें फिसलन भरी हो चुकी हैं।

फोटो खिंचवाकर चली जाती है सफाई टीम

रहवासियों ने सफाई व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सफाईकर्मी और सुपरवाइज़र केवल औपचारिकता निभाते हैं। वे मौके पर आकर फोटो खिंचवाते हैं और चले जाते हैं, लेकिन असल समस्या जस की तस बनी रहती है।

निवासियों की अपील – जल्द कार्रवाई हो

रवि एन्क्लेव के निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण से अपील की है कि जल्द से जल्द सफाई की सही व्यवस्था की जाए। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Greater Noida : सिरसा गांव में दहेज की आग में निक्की की मौत, पिता ने दामाद विपिन भाटी को बताया जिम्मेदार

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.