Wednesday, February 4, 2026

Bihar High Alert: नेपाल से आए जैश ए मोहम्मद के 3 खतरनाक आतंकी

by Sarita Kumari
Bihar High Alert: बिहार पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट, नेपाल के रास्ते तीन जैश ए मोहम्मद के आतंकी बिहार में घुसे। PHQ ने सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया।

Bihar High Alert: नेपाल से घुसे तीन जैश आतंकी

Bihar High Alert बिहार में सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान से आए तीन जैश ए मोहम्मद के आतंकी नेपाल के रास्ते बिहार में प्रवेश कर चुके हैं। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ाने और खुफिया तंत्र को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं।

आतंकियों की पहचान और स्थान

तीनों आतंकियों के नाम और उनके पैतृक शहर इस प्रकार हैं:

  • हसनैन अली – रावलपिंडी, पाकिस्तान
  • आदिल हुसैन – उमरकोट, पाकिस्तान
  • मो उस्मान – बहावलपुर, पाकिस्तान
Bihar High Alert
Bihar High Alert: नेपाल से आए जैश ए मोहम्मद के 3 खतरनाक आतंकी

PHQ ने इनके पासपोर्ट और यात्रा विवरण से संबंधित जानकारी सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ साझा की है।

कैसे पहुंचे बिहार में

जानकारी के मुताबिक, ये आतंकवादी अगस्त के दूसरे सप्ताह में काठमांडू पहुंच गए थे। वहां से उन्होंने नेपाल के रास्ते बिहार में प्रवेश किया। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि ये आतंकी किसी बड़े हमले की योजना बना सकते हैं।

बिहार में सुरक्षा कड़ीhttps://bhartiyatv.com/

बिहार में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत, पुलिस और खुफिया एजेंसियां लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। PHQ ने सभी जिले के खुफिया तंत्र को सक्रिय कर संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Bihar High Alert
Bihar High Alert: नेपाल से आए जैश ए मोहम्मद के 3 खतरनाक आतंकी

सुरक्षा बलों की सतर्कता के कारण फिलहाल कोई बड़ा हमला नहीं हुआ है, लेकिन राज्य में सुरक्षा स्तर बढ़ा दिया गया है

आतंकियों की संभावित साजिश

सुरक्षा एजेंसियों का अनुमान है कि ये आतंकवादी देश के किसी हिस्से में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। बिहार के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हालात पर निगरानी लगातार जारी रहेगी

यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.