Tuesday, February 3, 2026

Sambhal रिपोर्ट घटती हिंदू आबादी आतंकी नेटवर्क और लव जिहाद का खौफनाक खुलासा

by Sujal
sambhal यूपी के संभल में लॉ कमीशन की रिपोर्ट ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 1947 में जहां हिंदू आबादी 45% थी, वहीं अब घटकर 15% रह गई है। रिपोर्ट में अलकायदा-ISIS जैसे आतंकी संगठनों का नेटवर्क और लव जिहाद की कहानियाँ भी सामने आई हैं।

sambhal संभल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

sambhal उत्तर प्रदेश के संभल जिले को लेकर आई लॉ कमीशन की रिपोर्ट ने कई खौफनाक सच्चाईयों से पर्दा उठाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपी गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि हालिया हिंसा में हिंदुओं को निशाना बनाने की पूरी तैयारी थी।

घटती हिंदू आबादी – 45% से 15%

  • 1947 में संभल में हिंदू आबादी 45% थी।
  • अब यह घटकर केवल 15% रह गई है।
  • दंगों और पलायन ने संभल का जनसंख्या संतुलन पूरी तरह बदल दिया।
  • वहीं मुस्लिम आबादी 55% से बढ़कर 85% हो गई।

दंगों ने बदल दी तस्वीर

Image 32
Sambhal रिपोर्ट घटती हिंदू आबादी आतंकी नेटवर्क और लव जिहाद का खौफनाक खुलासा 7

रिपोर्ट के अनुसार आजादी के बाद से 2019 तक संभल में कुल 15 बड़े दंगे हुए।

  • दंगों के चलते हिंदुओं का लगातार पलायन हुआ।
  • लोगों ने अपनी जमीन-जायदाद आधे दामों में बेचकर शहर छोड़ा।
  • कई परिवार कर्ज और कारोबार अधूरा छोड़कर बाहर चले गए।

आतंकी संगठनों का नेटवर्क

लॉ कमीशन की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि संभल आतंकी संगठनों का अड्डा रहा है।

  • हरकत-उल-मुजाहिदीन और तहरीक-ए-तालिबान जैसे संगठनों का यहां कनेक्शन रहा।
  • अलकायदा इंडिया का चीफ मोहम्मद आसिफ संभल से था।
  • मौलाना असीम उमर अलकायदा का बड़ा कमांडर था।
  • ISIS से भी संभल के कई युवाओं का सीधा कनेक्शन रहा।

लव जिहाद और ब्रेनवॉश की साजिश

रिपोर्ट में कहा गया है कि संभल से लव जिहाद और ब्रेनवॉश की खौफनाक कहानियाँ सामने आईं।

  • किशन लाल रेवड़ी और चमन लाल जैसे परिवारों की बेटियों को फंसाने के मामले सामने आए।
  • कई हिंदू परिवारों ने सुरक्षा कारणों से शहर छोड़ दिया।

राजनीति और बर्क परिवार का नाम

संभल से समाजवादी पार्टी सांसद जियाउर रहमान बर्क और उनके परिवार का भी रिपोर्ट में जिक्र है।

  • कहा गया कि बर्क परिवार ने अराजकता फैलाई।
  • पिछली सरकारें भी बर्क के दबाव में रहीं।
  • CAA के विरोध में 6 दिन तक जबरन बाजार बंद कराए गए।

संभल का दर्द – किसी ने नहीं सुना

एनडीटीवी की रिपोर्टिंग के दौरान एक स्थानीय शख्स ने कहा:

संभल का हिंदू आधे दामों में जमीन बेचकर जा रहा है, कारोबार छोड़ रहा है, उधारी छोड़ रहा है… लेकिन किसी ने हमारा दर्द नहीं सुना

24 नवंबर की हिंसा का जिक्र करते हुए उसने कहा कि अगर प्रशासन न होता तो आधे घंटे में पूरा शहर तबाह हो जाता।

यह भी पढ़ें: Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

rahul rally दरभंगा में राहुल की रैली से विवाद: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

You may also like

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.