Khatu Shyam baba Janmotsav Prayagraj 2025 | एक शाम बाबा श्याम के नाम – Prayagraj Khatu Shyam Bhajan Jagran News
1 नवंबर 2025 को प्रयागराज के पाठक मार्केट में देवउठनी एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। देखें कार्यक्रम की पूरी जानकारी, कलाकारों और निवेदकों के नाम।
प्रयागराज में हराहोल्लास से मनाया गया श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव | Khatu Shyam Janmotsav Prayagraj 2025

प्रयागराज, 1 नवंबर 2025 (शनिवार) — देवउठनी एकादशी के शुभ अवसर पर पूरे देश के साथ-साथ प्रयागराज में भी श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव भक्ति, उल्लास और प्रेम से मनाया गया।सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा शहर “जय श्री श्याम” के जयकारों से गूंज उठा।यह दिन केवल एक धार्मिक पर्व नहीं रहा, बल्कि पूरे प्रयागराज में भक्ति, एकता और सेवा का प्रतीक बन गया।
मंदिरों में दिखी पहले से भी अधिक भक्तों की भीड़
शहर के विभिन्न मंदिरों में इस बार पिछले वर्षों की तुलना में कई गुना अधिक भक्त पहुंचे।प्रयागराज के प्रमुख मंदिरों — हनुमान मंदिर, श्याम मंदिर और पाठक मार्केट स्थित भक्ति स्थलों पर सुबह से ही दर्शन हेतु श्रद्धालु कतारों में लगे रहे।भक्तों ने आरती, भजन, प्रसाद वितरण और दर्शन का दिव्य आनंद लिया।http://Khatu shyam baaba
शहर के सभी मंदिरों की आकर्षक सजावट
देवउठनी एकादशी के इस पावन दिन प्रयागराज भक्ति के रंग में रंग गया।मंदिरों को फूलों, झालरों, रौशनी और रंगीन लाइटों से सजाया गया।श्याम बाबा की झांकी को इत्र, पुष्प और दीपों से अलंकृत किया गया।पूरे शहर में भक्ति का माहौल देखने लायक था — मानो पूरा प्रयागराज श्याममय हो गया हो।
जागरण और कीर्तन का आयोजन : “एक शाम बाबा श्याम के नाम”

रात्रि में पाठक मार्केट, प्रयागराज में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसका नाम था —“एक शाम बाबा श्याम के नाम”आयोजक : “करने वाला श्याम, करवाने वाला श्याम।” कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 08 बजे हुआ और बाबा की इच्छा तक चलता रहा।मंच पर प्रसिद्ध कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए —🎤 अशोक गोस्वामी (लखनऊ)🎤 ज्योति गोस्वामी (लखनऊ)🎤 अमन परवाना (झारखंड)🎤 मनीष पटेल (माँ कालरात्रि भजन ग्रुप)🎤 आदित्य सहगल (प्रयागराज)🎤 अमित पाण्डेय (भजन संचालक)
इन कलाकारों ने भजनों के माध्यम से ऐसा भक्तिमय वातावरण बनाया कि हर श्याम भक्त बाबा के भजनों पर झूम उठा।
पाठक मार्केट में श्री खाटू श्याम बाबा का आगमन

इस आयोजन के दौरान श्री राधा कृष्ण भगवान तथा श्री हनुमान जी की भव्य झांकी का आगमन हुआ।भक्तों ने से आशीर्वाद लिया और कीर्तन के दौरान भक्ति रस में लीन हो गए।बाबा की जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा — “जय श्री श्याम” के नारे से वातावरण भक्तिमय बन गया।
इस शुभ अवसर पर दाऊ मिश्रा जी, घनश्याम केशरी जी, अमित मिश्रा, मनीष तिवारी, विजेंद्र पाठक जी, गौतम मिश्र ( मोनू ), कारण बाबा, अमृतेश राय, अमितेश पाण्डेय, राहुल शुक्ला आदि श्याम प्रेमियों को बाबा ने इस कीर्तन संध्या का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्रदान किया।
खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव और पौराणिक महिमा

श्री खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव हर वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी, अर्थात् देवउठनी एकादशी को मनाया जाता है।पौराणिक मान्यता के अनुसार, बाबा श्याम महाभारत कालीन वीर बर्बरीक, घटोत्कच के पुत्र और भीम के पौत्र हैं।भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें वरदान दिया कि कलियुग में वे “श्याम” नाम से पूजे जाएंगे और उनके भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।राजस्थान के सीकर जिले के खाटू धाम मंदिर में बाबा के जन्मोत्सव पर लाखों भक्त एकत्रित होकर बाबा के जयकारे लगाते हैं।मंदिर को फूलों से सजाया जाता है, भोग लगाया जाता है और विशेष आरती की जाती है।
भक्ति, सेवा और एकता का प्रतीक
प्रयागराज में हुआ यह आयोजन केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि भक्ति, सेवा, प्रेम और एकता का अद्भुत उदाहरण रहा।हर भक्त के चेहरे पर भक्ति की आभा और दिल में श्याम नाम की गूंज सुनाई दी।
Article by Vijendra Pathak
Khatu Shyam Janmotsav Prayagraj 2025,Khatu Shyam Baba Birthday,Khatu Shyam Bhajan Jagran Prayagraj,Ek Shaam Baba Shyam Ke Naam,Dev Uthani Ekadashi,Khatu Shyam Mandir Rajasthan,Khatu Shyam Bhakti Event 2025,Khatu Shyam Kirtan Prayagraj,Khatu Shyam Baba Janmotsav News.
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची बम और डॉग स्क्वाड की टीम
कश्मीर टूरिस्ट अटैक से 12,000 करोड़ के पर्यटन उद्योग पर संकट, 2.5 लाख लोगों की रोज़ी पर खतरा