Wednesday, February 4, 2026

Jhansi हत्याकांड: प्रेम लालच और धोखे में रिटायर्ड रेलकर्मी ने प्रेमिका को मारकर राख नदी में बहाई

by Sujal
Jhansi से दिल दहला देने वाली वारदात। रिटायर्ड रेलकर्मी रामसिंह ने प्रेमिका की हत्या कर शव जलाया, राख नदी में बहाई। नीले बक्से से खुला खौफनाक राज, आरोपी फरार।

संक्षेप में खबर: Jhansi में रिटायर्ड रेलकर्मी ने लिव-इन पार्टनर की हत्या शव को नीले बक्से में रखकर जलाया, राख नदी में बहाई लोडर चालक की सतर्कता से खुला मामला आरोपी का बेटा समेत दो लोग हिरासत में मुख्य आरोपी रामसिंह फरार, तलाश में पुलिस की टीमें

Jhansi उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आई यह सनसनीखेज वारदात किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है। प्रेम, लालच और धोखे के जाल में उलझे एक रिटायर्ड रेलकर्मी ने अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसने जो किया, उसने पुलिस को भी सन्न कर दिया।

प्यार से शुरू हुई कहानी, खौफनाक अंत तक पहुंची

मुख्य आरोपी रामसिंह परिहार, जो रेलवे से रिटायर हो चुका है, पिछले कुछ समय से प्रीति नाम की महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, प्रीति लगातार उससे पैसों की मांग कर रही थी। इसी तनाव ने 8 जनवरी को एक जघन्य अपराध का रूप ले लिया। गुस्से और लालच में अंधे होकर रामसिंह ने प्रीति की हत्या कर दी।

प्रेमिका को मारा, जलाया और नदी में फेंक दी राख, नीले बॉक्स से निकली पत्नियों  के पति के क्राइम की खौफनाक कहानी | Retired Railway Employee Brutally  Murdered His Live-In ...
Jhansi हत्याकांड: प्रेम लालच और धोखे में रिटायर्ड रेलकर्मी ने प्रेमिका को मारकर राख नदी में बहाई 8

हत्या के बाद दरिंदगी की हदें पार

हत्या के बाद रामसिंह यहीं नहीं रुका। उसने शव को एक नीले रंग के बक्से में रखा और फिर उसे जला दिया। सबूत मिटाने के इरादे से जली हुई राख को बोरियों में भरकर नदी में बहा दिया गया। बक्से में बची हड्डियों और अवशेषों को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने ही बेटे नितिन की मदद ली और उसे दूसरी पत्नी के घर भिजवा दिया।

नीले बक्से से आती बदबू ने खोल दिया राज

इस पूरे मामले का पर्दाफाश तब हुआ, जब लोडर चालक जयपाल को बक्से से तेज दुर्गंध आने लगी। रामसिंह की गतिविधियां भी उसे संदिग्ध लगीं। जयपाल ने बिना देर किए यूपी-112 पर सूचना दी। पुलिस जब फूटा चोपड़ा मोहल्ले में आरोपी की दूसरी पत्नी गीता के घर पहुंची और बक्सा खुलवाया, तो अंदर का दृश्य देखकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। बक्से में मानव हड्डियां और कोयले के अवशेष मिले।

प्रेमिका को मारा, जलाया और नदी में फेंक दी राख, नीले बॉक्स से निकली पत्नियों  के पति के क्राइम की खौफनाक कहानी | Retired Railway Employee Brutally  Murdered His Live-In ...
Jhansi हत्याकांड: प्रेम लालच और धोखे में रिटायर्ड रेलकर्मी ने प्रेमिका को मारकर राख नदी में बहाई 9

फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। मौके से साक्ष्य जुटाकर अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया गया है। झांसी की एसपी सिटी प्रीति सिंह के अनुसार, मृतका के पूर्व पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के बेटे नितिन समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फरार आरोपी की तलाश में तीन टीमें

मुख्य आरोपी रामसिंह परिहार फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विवादों से भरा रहा रामसिंह का पारिवारिक जीवन

रामसिंह का पारिवारिक इतिहास भी कम उलझा हुआ नहीं रहा। करीब 30 साल पहले उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था और बाद में दूसरी पत्नी गीता के साथ रहने लगा। दूसरी पत्नी की बहू ने पुलिस को बताया कि रामसिंह ने साजिश के तहत अपने बेटे नितिन और उसके दोस्तों को सामान उठाने के बहाने बुलाया और इसी दौरान यह खूनी बक्सा घर तक पहुंचाया गया।

पड़ोसियों ने भी बताई संदिग्ध गतिविधियां

पड़ोसियों के मुताबिक, पिछले तीन-चार दिनों से रामसिंह इलाके में लकड़ियां इकट्ठा कर रहा था। आसपास जलने की अजीब दुर्गंध भी फैल रही थी, जिसे लोगों ने ठंड के मौसम में जलाए गए अलाव का धुआं समझकर नजरअंदाज कर दिया। किसी को अंदाजा नहीं था कि इसके पीछे इतनी खौफनाक सच्चाई छिपी है।

यह भी पढ़ें:
Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Kashi में कोई मंदिर नहीं तोड़ा गया: वाराणसी में बोले CM योगी, विकास पर विपक्ष के आरोपों को किया खारिज

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.