Thursday, March 19, 2026

सरकार का बड़ा फैसला: PM Mudra Yojana के तहत लोन लिमिट हुई 20 लाख रुपये तक

by Vijay Parajapati
PM Mudra Yojana

अगर आपके पास कोई छोटा कारोबार है या आप नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Loan Yojana) आपके लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। यह योजना छोटे उद्यमियों को सशक्त बनाने और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से बनाई गई है।

लोन की लिमिट दोगुनी

नई दिल्ली:
दीपावली (Diwali 2024) से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देशवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Pradhan Mantri MUDRA Yojana) के तहत मिलने वाले लोन की लिमिट को दोगुना कर दिया गया है। अब आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (MUDRA Loan Yojana) के तहत 20 लाख रुपये तक का लोन ले सकते हैं। पहले यह सीमा 10 लाख रुपये थी, लेकिन सरकार ने इसे दोगुना कर दिया है। यह फैसला छोटे उद्यमियों को और अधिक मजबूत बनाने और देश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

छोटे कारोबारियों को होगा बड़ा फायदा

वित्त मंत्रालय के अनुसार, इस कदम से मुद्रा योजना का उद्देश्य और भी प्रभावी ढंग से पूरा होगा। इस फैसले से छोटे कारोबारियों को अपने कारोबार को बढ़ाने और नए अवसरों का लाभ उठाने में मदद मिलेगी। इससे नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

कौन ले सकता है मुद्रा लोन?

जो लोग अपना नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, वे भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, जो लोग अपना कारोबार पहले से चला रहे हैं, वे भी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए इस मुद्रा लोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके पास कोई छोटा कारोबार है या आप नया कारोबार शुरू करना चाहते हैं, तो प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PM Mudra Loan Yojana) आपके लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प है। आप अपने नजदीकी बैंक या वित्तीय संस्थान से संपर्क करके इस लोन के लिए आवेदन (PM Mudra Loan Online Apply) कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के फायदे

  • इस योजना के तहत लोन पर ब्याज दरें काफी कम होती हैं।
  • इस योजना के तहत लोन लेने की प्रक्रिया बहुत ही आसान और तेज है।
  • इस योजना के तहत लोन लेने के लिए आपको किसी गारंटर की जरूरत नहीं होती है।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.