Wednesday, February 4, 2026

महाराष्ट्र चुनाव: बीजेपी ने 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की

by Vijay Parajapati
BJP Election List

नई दिल्ली: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची (BJP Candidates Second List) जारी कर दी है। इस सूची में 22 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की स्वीकृति के बाद इन नामों का ऐलान किया गया है। इससे पहले, भाजपा ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 99 नामों का ऐलान किया था। इसके साथ ही पार्टी अब तक कुल 121 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।

भाजपा की दूसरी सूची में शामिल उम्मीदवार

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से जारी इस दूसरी सूची में कुछ प्रमुख उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं:

  • देवयानी सुहास फरांदे – नासिक मध्य
  • राम भदाणे – धुले ग्रामीण
  • चैनसुख मदनलाल संचेती – मलकापुर
  • प्रकाश गुणवंतराव भारसाकले – अकोट
  • विजय कमलकिशोर अग्रवाल – अकोला पश्चिम
  • श्याम रामचरणजी खोडे – वाशिम
  • केवलराम तुलसीराम काले – मेलघाट

इसके अतिरिक्त, पार्टी ने निम्नलिखित उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है:

  • डॉ. मिलिंद रामजी नरोटे – गढ़चिरौली
  • देवराव विठोबा भोंगले – राजुरा
  • कृष्णलाल बाजीराव सहारे – ब्रह्मपुरी
  • करण संजय देवतले – वरोरा
  • हरिशचंद्र सखाराम भोये – विक्रमगढ़
  • कुमार उत्तमंद आयलानी – उल्हास नगर

पहली सूची में प्रमुख नेताओं के नाम

भाजपा ने 20 अक्टूबर को अपनी पहली सूची जारी की थी, जिसमें उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई प्रमुख नेताओं के नाम शामिल थे। फडणवीस को नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी से टिकट दिया गया है।

मतदान की तिथि और परिणाम

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होने हैं, जबकि चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.