Sunday, March 22, 2026

Video: ऐसे लहराता हुआ गिरा IAF का MIG-29, पायलट ने पैराशूट से की सुरक्षित लैंडिंग

by Vijay Parajapati
MIG Fighter Plan Crash IN Agra Video

आगरा में भारतीय वायुसेना का एक मिग-29 विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें पायलट और को-पायलट को पैराशूट के जरिए सुरक्षित जमीन पर उतरते देखा जा सकता है। यह हादसा आगरा के कागारौल इलाके में सोनिगा गांव के पास हुआ, जहां स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई।

स्थानीय लोगों ने मदद के लिए दिखाई तत्परता

विमान के क्रैश होते ही आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। दुर्घटना स्थल पर पहुँचने के बाद उन्होंने पायलटों के लिए खटिया की व्यवस्था की और हरसंभव सहायता दी। विमान में आग लगने के कारण वहां भीड़ भी जमा हो गई थी। पायलटों ने सुरक्षित रूप से लैंड किया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

पिछले दो महीनों में मिग-29 का दूसरा हादसा

मिग-29 के क्रैश होने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले इसी वर्ष सितंबर में राजस्थान के बाड़मेर में एक मिग-29 विमान नियमित उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया था। उस हादसे में भी पायलट समय रहते इजेक्ट करने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच गई।

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी

इस हादसे के बाद भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। यह समझने की कोशिश की जा रही है कि मिग-29 में तकनीकी खराबी कैसे आई। वायुसेना इस दुर्घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.