Wednesday, February 4, 2026

सूसी विल्स: वो महिला जिसने पर्दे के पीछे से ट्रंप की जीत में निभाई अहम भूमिका

by Vijay Parajapati
Trump & Sushi Image | Source Media

डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक जीत के साथ, रिपब्लिकन पार्टी के नेता ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति का पद हासिल किया। यह जीत कई मायनों में ऐतिहासिक है, क्योंकि 130 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि एक पूर्व राष्ट्रपति, जो पिछला चुनाव हार गए थे, फिर से राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। अब ट्रंप ने अपनी पहली बड़ी नियुक्ति करते हुए सूसी विल्स को व्हाइट हाउस की चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है, जिससे वे इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला बन गई हैं।

कौन हैं सूसी विल्स?

  • सूसी उर्फ सुजैन विल्स का जन्म 14 मई, 1957 को न्यू जर्सी, अमेरिका में हुआ था। वे एक अनुभवी रिपब्लिकन रणनीतिकार हैं।
  • उनके पिता पैट समरॉल एक प्रसिद्ध अमेरिकी फुटबॉल खिलाड़ी थे। सूसी ने मैरीलैंड यूनिवर्सिटी कॉलेज पार्क से ग्रैजुएशन किया।
  • 1970 के दशक में उन्होंने न्यूयॉर्क रिपब्लिकन जैक केम्प के वाशिंगटन हाउस में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया और 1980 के दशक में रोनाल्ड रीगन के अभियान से जुड़ीं।
  • 1990 के दशक में सूसी ने जॉन डेलाने के चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में काम किया और अमेरिकी प्रतिनिधि टिली फाउलर के साथ भी कार्य किया।
  • 2015 में वे ट्रंप के साथ जुड़ीं और 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में फ्लोरिडा में ट्रंप के अभियान का संचालन किया।
Photo Source Afp
Photo Source Afp

ट्रंप के साथ सूसी का मजबूत गठजोड़

सूसी विल्स ने ट्रंप के 2016 और 2020 के फ्लोरिडा अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया। ट्रंप ने उन्हें एक “बुद्धिमान और कड़े निर्णय लेने वाली महिला” बताते हुए कहा कि उनकी सूझ-बूझ और नई सोच ने जीत दिलाने में मदद की। सूसी के संयमित और अनुशासित तरीके से ट्रंप का प्रचार अभियान चला, जिससे उन्हें ऐतिहासिक जीत मिली।

ट्रंप के लिए अभियान में सूसी की अहम भूमिका
अमेरिका के नवनिर्वाचित उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस ने सूसी के नियुक्ति पर सोशल मीडिया पर कहा कि वे राष्ट्रपति ट्रंप के अभियान के लिए एक अमूल्य संपत्ति थीं और व्हाइट हाउस में भी एक महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.