Saturday, March 21, 2026

सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी पर भारत में जश्न, पीएम मोदी ने लिखा भावुक संदेश “वेलकम बैक #Crew9! हमने आपको बहुत मिस किया।”

by भारतीय Tv
PM Modi wrote an emotional message "Welcome back #Crew9! We missed you a lot."

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने के लंबे मिशन के बाद धरती पर लौट आई हैं। उनके साथ नासा के एस्ट्रोनॉट बुच विल्मोर और रूसी एस्ट्रोनॉट अलेक्सांद्र गोरबुनोव भी स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्ष यान से सुरक्षित पृथ्वी पर वापस आए। इस ऐतिहासिक वापसी पर भारत में भी खुशी का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स के स्वागत में एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “वेलकम बैक #Crew9! हमने आपको बहुत मिस किया।”

पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स के साहस की सराहना की



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि यह मिशन धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा थी। उन्होंने कहा कि सुनीता विलियम्स और उनके साथियों ने एक बार फिर दिखाया है कि दृढ़ संकल्प का वास्तव में क्या अर्थ होता है। उन्होंने आगे लिखा, “उनका अटूट संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करता रहेगा। अंतरिक्ष अन्वेषण का अर्थ है सीमाओं को पार करना, सपने देखना और उन्हें साकार करने का साहस रखना।”

सुनीता विलियम्स भारत की प्रेरणा स्रोत

सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की शान मानी जाती हैं। अपने पूरे करियर में उन्होंने अपनी दृढ़ता और साहस से पूरी दुनिया को प्रेरित किया है। पीएम मोदी ने लिखा कि उनकी उपलब्धियां हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत हैं।

पीएम मोदी ने लिखा था भावुक पत्र

सुनीता विलियम्स की वापसी से पहले पीएम मोदी ने उनके नाम एक भावुक पत्र भी लिखा था, जो अंतरिक्ष यात्री माइक मासिमिनो के जरिए उन्हें भेजा गया। इस पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा, “भले ही आप हमसे हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिल के बेहद करीब हैं।” उन्होंने सुनीता के लिए शक्ति और साहस की कामना करते हुए उनकी सुरक्षित वापसी की प्रार्थना भी की थी।

अंतरिक्ष से धरती पर लौटने का सफर

सुनीता विलियम्स और उनके साथियों ने अंतरिक्ष में 9 महीने बिताए। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण वैज्ञानिक प्रयोग किए और मानव अंतरिक्ष मिशन के नए आयाम स्थापित किए। स्पेसएक्स का ड्रैगन अंतरिक्ष यान उनके इस सफल मिशन का गवाह बना।

सुनीता की इस ऐतिहासिक वापसी से भारत में जश्न का माहौल है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं और उनकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.