Wednesday, February 4, 2026

राणा सांगा विवाद: सपा सांसद के बयान पर मचा बवाल, करणी सेना ने किया हंगामा

by भारतीय Tv
Rana Sanga controversy: Uproar over SP MP's statement, Karni Sena creates ruckus

सपा सांसद के बयान पर मचा बवाल

उत्तर प्रदेश में राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर सियासत गरमा गई है। समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के विवादित बयान के बाद आगरा में जबरदस्त हंगामा हुआ। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास के बाहर प्रदर्शन किया और भीतर घुसने की कोशिश की।

इस दौरान पुलिस और करणी सेना के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। करणी सेना के नेता महिपाल मकराना ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह सिर्फ एक ट्रेलर है, अगर रामजी लाल सुमन की सदस्यता रद्द नहीं की गई, तो पूरे देश में बड़े स्तर पर प्रदर्शन होगा।

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.