Wednesday, February 4, 2026

IPL 2025: मनोज तिवारी का बड़ा दावा- पंजाब किंग्स नहीं जीत पाएगी ट्रॉफी, रिकी पोंटिंग पर लगाया आरोप

by Vijay Parajapati
IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन के बावजूद पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि पंजाब किंग्स इस सीजन ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कोच रिकी पोंटिंग की रणनीति पर भी बड़ा सवाल उठाया।

पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन लेकिन चिंता भी

IPL 2025 में पंजाब किंग्स ने अब तक जबरदस्त खेल दिखाया है। मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान श्रेयस अय्यर की जोड़ी की अगुवाई में टीम ने 9 में से 5 मैच जीतकर 11 अंक जुटाए हैं और चौथे स्थान पर बनी हुई है। प्लेऑफ की रेस में मजबूत दावेदारी के बावजूद पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी को लगता है कि पंजाब किंग्स इस सीजन में भी खिताब नहीं जीत पाएगी।

मनोज तिवारी ने विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसे को लेकर उठाए सवाल

शनिवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत हुई, जो बारिश के चलते रद्द हो गई। लेकिन इस मैच के दौरान टीम चयन को लेकर मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर रिकी पोंटिंग की रणनीति पर सवाल उठाए।

तिवारी ने लिखा, “मेरी गट फीलिंग कहती है कि पंजाब की टीम इस सीजन में आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी। कोच ने भारतीय इनफॉर्म बल्लेबाजों नेहल वढेरा और शशांक सिंह को भेजने के बजाय विदेशी खिलाड़ियों मार्को जेनसन और ग्लेन मैक्सवेल को मौका दिया, जो बुरी तरह फ्लॉप रहे। अगर इसी रणनीति के साथ आगे बढ़ते रहे तो टॉप-2 में आने के बावजूद खिताब दूर रहेगा।”

प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने दी दमदार शुरुआत

कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में पंजाब के ओपनर प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। 14.3 ओवर तक पंजाब का स्कोर सिर्फ एक विकेट पर 160 रन था, लेकिन विदेशी खिलाड़ियों के जल्दी आउट होने के बाद टीम 20 ओवर में चार विकेट पर 201 रन ही बना पाई।

बारिश ने छीना रोमांच, मुकाबला रहा बेनतीजा

पंजाब की धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद कोलकाता की पारी शुरू होते ही बारिश ने मुकाबले में खलल डाला। तेज हवाओं के साथ आई बारिश के चलते महज एक ओवर के खेल के बाद खिलाड़ी मैदान छोड़ने को मजबूर हो गए।

ग्राउंड स्टाफ के लगातार प्रयासों के बावजूद एक घंटे से ज्यादा इंतजार के बाद मैच को रद्द करना पड़ा। दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। पंजाब किंग्स अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से खुश थी लेकिन नतीजा न आ पाने से निराश भी दिखी।

पंजाब किंग्स का इतिहास और आगे की राह

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स ने आखिरी बार आईपीएल फाइनल 2014 में खेला था लेकिन तब भी खिताब जीतने से चूक गई थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग की जोड़ी मनोज तिवारी की आशंका को गलत साबित कर पाती है या नहीं।

यह भी पढ़ें:

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.