Thursday, February 5, 2026

कुछ घंटों में देशभर में होगी Mock Drill, जानें अपने राज्य का समय और तैयारियां

by Vijay Parajapati
भारत-पाक तनाव के बीच देश के कई हिस्सों में कुछ घंटों में Mock Drill शुरू होगी। जानें आपके राज्य में कब बजेगा सायरन और कहां-कहां होगा ब्लैकआउट।

जानिए आपके राज्य में कब बजेगा सायरन और होगा ब्लैकआउट

Mock Drill : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र देशभर में सुरक्षा तैयारियों को जांचने के लिए कुछ घंटों में मॉक ड्रिल शुरू होने जा रही है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर बुधवार, 7 मई को देश के अलग-अलग हिस्सों में यह मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर पूर्वोत्तर राज्यों और बिहार-यूपी जैसे राज्यों को भी शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि देश के सिविल डिफेंस जिले तीन श्रेणियों में बांटे गए हैं। इसमें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई जैसे महानगरों और परमाणु रिएक्टर वाले जिले – जैसे कलपक्कम, सूरत और तारापुर – को उच्च जोखिम (कैटेगरी 1) में रखा गया है। ऐसे में यहां की तैयारी सबसे ज्यादा अहम मानी जा रही है।


दिल्ली: शाम 4 बजे ड्रिल, 7 बजे ब्लैकआउट

राजधानी दिल्ली में शाम 4 बजे मॉक ड्रिल की योजना है, जिसके बाद ठीक 7 बजे ब्लैकआउट का अभ्यास किया जाएगा। इसके अलावा गाजियाबाद के 10 स्कूलों में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल की जाएगी, जहां छात्रों को हवाई हमलों से बचाव और आपात स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग दी जाएगी।


मुंबई: 60 जगहों पर सायरन, मैदान में युद्ध जैसे हालात का अभ्यास

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी शाम 4 बजे मॉक ड्रिल होगी। इस दौरान शहर के 60 इलाकों में सायरन बजेंगे। दक्षिण मुंबई के एक मैदान में लोगों को एकत्रित कर, युद्ध जैसी स्थिति में बचाव के तरीके समझाए जाएंगे। हालांकि, पूरे शहर में ब्लैकआउट नहीं किया जाएगा क्योंकि इससे नागरिकों को भारी दिक्कतें हो सकती हैं। इसके बदले मुंबई के उपनगर के एक हिस्से में ब्लैकआउट का अभ्यास होगा।


मिज़ोरम और नागालैंड में भी तैयारियां पूरी

पूर्वोत्तर राज्य मिज़ोरम में शाम 4 बजे व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। वहीं नागालैंड के 10 सिविल डिफेंस जिलों में शाम 4 बजे से अभ्यास शुरू होगा। इन राज्यों में प्रशासन ने पहले ही लोगों को अलर्ट कर दिया है।


बिहार: 7 बजे से 10 मिनट का ब्लैकआउट

बिहार के अलग-अलग जिलों में शाम 7:00 से 7:10 बजे तक ब्लैकआउट का अभ्यास होगा। इस दौरान सभी लाइटें बंद की जाएंगी और वॉर सिचुएशन से निपटने की तैयारी की जाएगी। पटना में भी ठीक 7 बजे से 10 मिनट तक बिजली काटी जाएगी, साथ ही 80 स्थानों पर सायरन बजाया जाएगा। शाम 6:58 बजे सायरन बजेगा, उसके दो मिनट बाद नागरिकों से बत्तियां बंद करने की अपील की गई है।


उत्तर प्रदेश: लखनऊ समेत 19 स्थानों पर ड्रिल

यूपी में भी 19 उच्च जोखिम वाले स्थान चिन्हित किए गए हैं। राजधानी लखनऊ में हवाई हमले के सायरन बजाए जाएंगे और भीड़ नियंत्रण का अभ्यास होगा। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बलों को अलर्ट मोड में रखा गया है।


नागरिकों को क्या करना चाहिए?

गृह मंत्रालय ने नागरिकों से अपील की है कि ड्रिल के दौरान घबराएं नहीं, बल्कि दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें। यह अभ्यास आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए है। सायरन बजने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं और बिजली व गैस उपकरण बंद करें।


यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.