Wednesday, February 4, 2026

Operation Sindoor: पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं: राहुल गांधी से लेकर ओवैसी और योगी तक बोले ‘जय हिंद’

by भारतीय Tv
पाकिस्तान पर भारत की एयरस्ट्राइक 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राहुल गांधी, ओवैसी, अखिलेश यादव, योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। जानिए किसने क्या कहा।

Operation Sindoor: : जब भारत ने दिया करारा जवाब, नेताओं ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं

पाकिस्तान की धरती पर पल रहे आतंक के खिलाफ भारत ने एक बार फिर सर्जिकल एक्शन लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार की रात भारतीय वायुसेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और सीमावर्ती इलाकों में छिपे आतंकी ठिकानों को तबाह किया। इस साहसिक कदम के बाद जहां आम जनता में गर्व की लहर दौड़ पड़ी है, वहीं देश के कई बड़े नेताओं ने इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए सेना को सलाम किया है।

राहुल गांधी ने सेना पर जताया गर्व

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “मुझे अपनी भारतीय सेना पर गर्व है।” यह छोटा लेकिन प्रभावशाली वक्तव्य उनके उस समर्थन को दर्शाता है जो वे देश की सुरक्षा में लगे जवानों के लिए अक्सर जाहिर करते हैं।

ओवैसी ने कहा- पाकिस्तान को सिखानी होगी कड़ी सीख

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,
“मैं हमारी रक्षा सेनाओं द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमलों का स्वागत करता हूं। पाकिस्तानी डीप स्टेट को ऐसी सख्त सीख दी जानी चाहिए कि फिर कभी दूसरा पहलगाम न हो। पाकिस्तान के आतंक ढांचे को पूरी तरह नष्ट कर देना चाहिए। जय हिन्द!”
उनकी प्रतिक्रिया ने साफ संकेत दिया कि आतंक के खिलाफ राजनीतिक सीमाएं गौण हो जाती हैं।

केजरीवाल बोले- सेना का साहस, देशवासियों का विश्वास

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, “हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ़ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं।”
यह बयान भारतीय एकता और सुरक्षा बलों के साहस का समर्थन करने वाली भावना को दर्शाता है।

अखिलेश यादव ने दिया सिंपल लेकिन ताकतवर संदेश

Latest And Breaking News On Ndtv

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया बेहद संक्षिप्त लेकिन प्रभावशाली अंदाज में दी। उन्होंने लिखा, “पराक्रमो विजयते!” यानी पराक्रम की ही जीत होती है।

सीएम धामी और योगी का जोशीला बयान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा,
“भारत माता की जय, आतंकिस्तान के खिलाफ भारत का #OperationSindoor… जय हिंद!”
वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा,
“जय हिंद… जय हिंद की सेना!”
इन बयानों से दोनों मुख्यमंत्रियों ने साफ किया कि वे इस सर्जिकल कार्रवाई के पीछे मजबूती से खड़े हैं।

राजनाथ सिंह और अन्य नेताओं की प्रतिक्रियाएं

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया दी और लिखा, “भारत माता की जय!”
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ‘एक्स’ पर कहा, “जय हिंद! ऑपरेशन सिंदूर!”
वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “भारत माता की जय!”

आनंद महिंद्रा और आम नागरिकों की भावनाएं

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने एक्स पर लिखा,
“हमारी प्रार्थनाएँ हमारी सेनाओं के साथ हैं। एक राष्ट्र… हम सब एक साथ खड़े हैं।”
इस तरह की प्रतिक्रियाएं यह साबित करती हैं कि सेना का मनोबल सिर्फ नेताओं से नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक से जुड़ा है।

अमेरिका ने भी दी प्रतिक्रिया

अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस कार्रवाई की खबर मिलने पर कहा,
“हमने इसके बारे में तब सुना जब हम ओवल के दरवाजे में अंदर आ रहे थे। मुझे लगता है कि लोगों को पता था कि कुछ होने वाला है… वे लंबे समय से लड़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्दी खत्म हो जाएगा।”

दिल्ली की सीएम और केंद्रीय मंत्री भी बोले

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “लोगों को इंसाफ मिला। जय हिंद!”
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, “भारत माता की जय!”

यह भी पढ़ें:
👉 Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

संबंधित खबरें:

4331 दिन बाद भारत में टेस्ट सीरीज़ हारने की शर्मनाक नौबत

पाक पर एयरस्ट्राइक: भाजपा पर सीधे निशाना साधते हुए AAP का बयान

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.