Wednesday, February 4, 2026

ऑपरेशन सिंदूर पर MEA की बड़ी जानकारी: colonel sofiya qureshi और विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान को लेकर किए खुलासे

by Sujal
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अहम जानकारी दी। colonel sofiya qureshi और विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान की हरकतों और भारत की जवाबी कार्रवाई पर दिया बड़ा बयान।

ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा खुलासा: Colonel Sofiya Qureshi और विदेश सचिव ने दी अहम जानकारी

भारत की रणनीतिक प्रतिक्रिया पर विदेश मंत्रालय की खुली किताब

Colonel Sofiya Qureshi : ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाइयों की जानकारी साझा की है। दो दिन चले इस सैन्य अभियान में भारत ने संयम के साथ लेकिन सटीक जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय (MEA) की इस अहम प्रेस ब्रीफिंग में विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी ने मीडिया को विस्तार से बताया कि पाकिस्तान की हरकतों के खिलाफ भारत किस तरह से सतर्क और तैयार है।

कर्नल सोफिया कुरैशी का बड़ा बयान: “हमले की हर कोशिश नाकाम की गई”

कर्नल सोफिया ने जानकारी दी कि 7 और 8 मई की रात पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमलों की कोशिश की। इन हमलों को भारतीय वायुसेना की इंटीग्रेटेड काउंटर ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।

उन्होंने बताया कि इन हमलों के मलबे से यह स्पष्ट है कि पाकिस्तान द्वारा आक्रामक कार्रवाई की गई थी। इसके जवाब में भारत ने 8 मई की सुबह पाकिस्तान के वायु रक्षा रडार सिस्टम को निशाना बनाया, जिनमें लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम भी शामिल था।

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी

कर्नल सोफिया ने बताया कि नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान ने कुपवाड़ा, मेंढर, बारामूला, पुंछ और राजौरी जैसे इलाकों में मोर्टार और हैवी आर्टिलरी का उपयोग किया। भारतीय सेना ने इसका भी करारा जवाब दिया और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखा।

विक्रम मिसरी का बयान: “हमारा जवाब संयमित लेकिन निर्णायक”

विदेश मंत्रालय सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ नामक संगठन ने दो बार ली थी, जिसे पाकिस्तान का समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि जब संयुक्त राष्ट्र में टीआरएफ को इस हमले में मेंशन करने की बात आई, तो एकमात्र विरोध पाकिस्तान ने ही किया। इससे उनकी मंशा और भूमिका स्पष्ट होती है। भारत की प्रतिक्रिया केवल आतंकियों को टारगेट करने की थी, न कि आम नागरिकों को।

भारतीय सेना की 'शेरनी' जानिए कौन हैं कर्नल Sofiya Qureshi

पाकिस्तान का पुराना इतिहास फिर उजागर

मिसरी ने पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क को लेकर कहा कि मुंबई हमलों से लेकर पठानकोट अटैक तक, भारत ने सबूत दिए, लेकिन पाकिस्तान ने कभी ठोस कार्रवाई नहीं की। ऑपरेशन सिंदूर इसी सिलसिले में भारत की मजबूत और स्पष्ट नीति को दर्शाता है।

सिर्फ आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई, आम नागरिकों को नहीं छुआ

MEA ने साफ किया कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के किसी भी शहरी क्षेत्र को निशाना नहीं बनाया। केवल आतंकी ठिकानों पर अचूक हमले किए गए हैं, जबकि पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसमें वह असफल रहा।

यह भी पढ़ें:
👉 Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

Source-Indiatv

Written by -sujal

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.