Saturday, March 21, 2026

फतेहपुर: Bala ji Mandir के 65 साल के पुजारी की बेरहमी से हत्या, चारपाई पर खून से लथपथ मिला शव

by pankaj Choudhary
फतेहपुर: में Bala ji Mandirके 65 वर्षीय पुजारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव चारपाई पर खून से लथपथ मिला। एक अन्य शख्स घायल, पुलिस कर रही जांच।

फतेहपुर में Bala ji Mandir के पुजारी की निर्मम हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Bala Ji Mandir : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जिले के थरियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलन्दा गांव में स्थित प्रसिद्ध बालाजी मंदिर के 65 वर्षीय पुजारी कृष्ण गोविंद तिवारी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उनका शव चारपाई पर खून से लथपथ हालत में मिला, जिसे देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई।


30 वर्षों से कर रहे थे भगवान की सेवा

कृष्ण गोविंद तिवारी पिछले तीन दशकों से इस मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे थे और पूरे इलाके में श्रद्धा का केंद्र माने जाते थे। उनकी हत्या से न केवल गांव में बल्कि आस-पास के क्षेत्रों में भी आक्रोश व्याप्त है।


एसपी अनूप सिंह पहुंचे मौके पर, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अनूप सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि,

“हमें सूचना मिली कि एक बुजुर्ग पुजारी की चारपाई पर हत्या कर दी गई है। जांच में पता चला कि मृतक का नाम कृष्ण गोविंद तिवारी है, जिनकी उम्र 65 वर्ष थी। घटना में एक अन्य व्यक्ति अवधेश प्रजापति (50) घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”


आरोपी हिरासत में, कानूनी कार्रवाई जारी

एसपी ने आगे जानकारी दी कि इस मामले में राजू पासवान नामक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।

“अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उचित वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।”


ग्रामीणों में आक्रोश, न्याय की मांग

इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद ग्रामीणों में भय और गुस्सा दोनों है। लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक पुजारी से ऐसी क्या रंजिश हो सकती थी कि उनकी जान ले ली गई। मंदिर परिसर में जहां यह हत्या हुई, वहां अब भी खून के निशान मौजूद हैं और श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।


पुलिस पर उठे सवाल, सुरक्षा व्यवस्था पर बहस

इस घटना ने इलाके की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर इतनी बड़ी घटना होना सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलता है। लोगों ने प्रशासन से तेज़ और सख्त कार्रवाई की मांग की है।


यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com
Source – India Tv
Written by – Pankaj Chaudhary

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.