Wednesday, February 4, 2026

RBSE 12th Result 2025 घोषित: Arts, Science और Commerce का रिजल्ट लिंक यहां चेक करें

by Vijay Parajapati
RBSE 12th Result 2025 घोषित कर दिया है। छात्र rajeduboard.rajasthan.gov.in पर साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट डायरेक्ट लिंक से चेक कर सकते हैं। जानें पास प्रतिशत और टॉपर डिटेल।

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2025 घोषित, सभी स्ट्रीम्स का पास प्रतिशत जानिए

RBSE 12th Result 2025 : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2025 आज शाम 5 बजे घोषित कर दिया है। इस साल भी लाखों छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया और अब उन्हें अपने परिणाम का इंतजार था, जो अब समाप्त हो चुका है। उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image
Rbse 12Th Result 2025 घोषित: Arts, Science और Commerce का रिजल्ट लिंक यहां चेक करें 9

Direct Link For 12th Result Rajisthan Board

इस साल कितने छात्रों ने परीक्षा दी?

Hp Board 12Th Result 2025 Declared: Pass Percentage Rises To 83.16%; Girls  Dominate Merit List In All Streams - Himachal Pradesh News | Bhaskar English

RBSE की रिपोर्ट के अनुसार, इस साल कुल 893616 छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से:

  • कॉमर्स स्ट्रीम में 28,250 छात्र
  • आर्ट्स स्ट्रीम में 5,87,475 छात्र
  • साइंस स्ट्रीम में 2,73,984 छात्र
  • वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 3,907 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया

किस स्ट्रीम में कितना रिजल्ट रहा? – Rajisthan Board

राजस्थान बोर्ड ने इस बार तीनों स्ट्रीम – आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस – का रिजल्ट एक साथ जारी किया। पास प्रतिशत कुछ इस प्रकार रहा:

  • कॉमर्स स्ट्रीम: 99.07%
  • आर्ट्स स्ट्रीम: 97.70%
  • साइंस स्ट्रीम: 94.43%

कुल मिलाकर राजस्थान बोर्ड का औसत पास प्रतिशत 98.43% रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी अच्छा है।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

Education Minister Will Release The Result Of Rbse 12Th Arts | Rbse 12वीं  आट्‌र्स का रिजल्ट 92.35% रहा: जोधपुर टॉप पर, प्रतापगढ़ सबसे पीछे; छात्रों  के मुकाबले 4% ज्यादा पास ...
Last 2 Years Topper – Rbse 12Th Result

हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। – Rajisthan Board

  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 99.02%
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 98.07%

आर्ट्स स्ट्रीम में क्या रहा प्रदर्शन? – RBSE 12th Result

आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा के लिए कुल 5,85,543 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 5,76,498 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 5,64,573 छात्र सफल रहे।

  • कुल पास प्रतिशत: 97.93%
  • प्रथम श्रेणी में पास हुए छात्र: 3,86,809
    • लड़के: 1,63,917
    • लड़कियां: 2,22,892

RBSE 12वीं रिजल्ट 2025: ऐसे करें रिजल्ट चेक – 12th Result

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “रिजल्ट” सेक्शन में जाएं।
  3. अपनी स्ट्रीम के अनुसार लिंक चुनें:
    • ‘Senior Secondary (Science) – 2025 Result’
    • ‘Senior Secondary (Commerce) – 2025 Result’
    • ‘Senior Secondary (Arts) – 2025 Result’
  4. इसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और ‘Submit’ बटन दबाएं।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, आप उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

📌 यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें हिंदी न्यूज़: हिंदी समाचार, Today Hindi News, Latest Breaking News in Hindi – Bhartiyatv.com

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.