Wednesday, February 4, 2026

RRB NTPC 29 June Exam City Slip जारी – इस लिंक से करें डाउनलोड

by Sarita Kumari
RRB NTPC 29 June Exam City Slip जारी- RRB NTPC 2025 परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। 29 जून से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 जून से उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार rrb.digialm.com पर जाकर अपनी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा केंद्र में वैध फोटो आईडी के साथ पहुंचना अनिवार्य है।

29 जून को होने वाली RRB NTPC परीक्षा से पहले रेलवे ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए City Intimation Slip जारी कर दी है, जिसे आधिकारिक लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है।

RRB NTPC की 25 जून को प्रस्तावित परीक्षा के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके अपनी एग्जाम सिटी डिटेल्स देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

New Delhi:- RRB NTPC 2025 परीक्षा को लेकर तैयारियां तेजी से हो गई है। ये परीक्षा 5 जून से शुरू हो कर 24जून तक विभिन्न शेड्यूल पर आयोजित की जा रही हैं। अलग -अलग चरणों में होने वाली इस परीक्षा के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ( RRB) द्वारा विभिन्न तिथियों पर एडमिट कार्ड जारी किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में, आज 19 जून को RRB ने NTPC ग्रेजुएट लेवल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एग्जाम सिटी एंड एडमिशन स्लिप जारी कर दी गई है। जो अभी आप इस परीक्षा के लिए पंजीकृत है, वे rrb.digialm.com के आधिकारिक वेबसाइट से अपने सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

Rrb Ntpc
RRB NTPC 29 June Exam City Slip जारी

इसके अलावा सभी क्षेत्र के लिए संबंधित RRB के वेबसाइट पर भी परीक्षा शहर की जानकारी उपलब्ध कराई गई है।
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार स्नातक स्तर की RRB NTPC परीक्षा 29 जून से शुरू होकर 21 जुलाई तक चलेगी वही एडमिट कार्ड 25 जून 2025 से अभ्यर्थियों के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे

RRB NTPC Exam City Slip 2025:

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित की जा रही NTPC स्नातक स्तरीय परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी देने वाली सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी RRB की ऑफिशियल वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। नीचे हम आपको पूरा प्रोसेस बता रहे हैं कि आप अपनी RRB NTPC 2025 सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड कर सकते हैं

सबसे पहले अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
उदाहरण के लिए: RRB Patna, RRB Allahabad, RRB Mumbai आदि।

वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए ‘CEN No. 05/2024’ से संबंधित लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें।
यह लिंक आपको परीक्षा से जुड़ी अधिसूचना या लॉगिन पोर्टल की ओर ले जाएगा।

अब आप उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
यहां आपको NTPC परीक्षा से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

पोर्टल पर ‘City Intimation Slip for RRB NTPC Exam 2025’ या इससे मिलता-जुलता लिंक दिखेगा – उस पर क्लिक करें।

अब एक लॉगिन विंडो खुलेगी। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (यूज़र आईडी) और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Rrb Ntpc
RRB NTPC 29 June Exam City Slip जारी

सही विवरण भरने के बाद, आपकी परीक्षा सिटी की डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।
इसमें आपका परीक्षा शहर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट और अन्य जरूरी जानकारी शामिल होगी।

इस जानकारी को ध्यान से पढ़ें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर ले लें।
यह सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, लेकिन इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि परीक्षा कहां आयोजित की जाएगी ताकि आप पहले से यात्रा और अन्य तैयारियां कर सकें।

RRB NTPC भर्ती प्रक्रिया

इस बार RRB NTPC भर्ती प्रक्रिया में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला है। लगभग 1 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, जिससे प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है।

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र – जैसे कि आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या वोटर आईडी – अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाना होगा।

इन दस्तावेजों के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं मिलेगा। इसलिए सलाह दी जाती है कि परीक्षा वाले दिन से पहले ही सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें।

Rrb Ntpc
RRB NTPC 29 June Exam City Slip जारी

यह भी पढ़ें:

Bhartiya TV के साथ पढ़ें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर खबर – Sarkari Naukri News, Admit Card, Results – Bhartiyatv.com

RRB NTPC 29 June Exam City Slip जारी

You may also like

Leave a Comment

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension in your browsers for our website.